{"_id":"687a800f2aa8f841cb04dff7","slug":"two-more-malaria-patients-found-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-137437-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मलेरिया के दो और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मलेरिया के दो और मरीज मिले
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में मलेरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। जांच के दौरान दो मरीजों की निजी लैब पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। शनिवार को दोनों मरीजों के घर पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया जाएगा।
दानपुर निवासी 89 वर्षीय वृद्ध के बीमार रहने पर परिजनों ने अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में दिखाया। वहां चिकित्सकों ने डेंगू-मलेरिया के लक्षण होने पर जांच कराई। वहीं, अनूपशहर के मोहल्ला पवित्रपुरी निवासी 18 वर्षीय युवक के बीमार रहने एवं सर्दी लगकर बुखार आने पर परिजनों ने क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने ब्लड जांच कराने की सलाह दी।
दोनों की 17 जुलाई को निजी लैब से रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल दोनों मरीजों का इलाज चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी नज्जार अहमद ने बताया कि दानपुर और अनूपशहर में मलेरिया के एक-एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को दोनों जगह टीम भेजकर लार्वा की खोज करने के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा।