फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two laborers killed after being hit by unidentified vehicles in Bulandshahr

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो मजदूरों की मौत, मजदूरी कर लौट रहे थे वापस, साथी घायल

Wed, 26 Aug 2026 11:29 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीराबाद (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीराबाद (बुलंदशहर) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 26 Aug 2026 11:29 PM IST
सार

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो मजदूर पुष्पेंद्र और राजेश की मौत हो गई। उनका साथी आकाश गंभीर रूप से घायल है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Two laborers killed after being hit by unidentified vehicles in Bulandshahr
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के चांदौक दौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जानकारी कर रही है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदौक निवासी पुष्पेंद्र 35 वर्ष, राजेश उर्फ लाला 22 वर्ष राजमिस्त्री का कार्य करते थे। आकाश 30 वर्ष भी उनके साथ राजमिस्त्री का कार्य करता हैं। बताया गया कि बुधवार की देर शाम तीनों बुलंदशहर में मजदूरी करने के बाद बाइकों से वापस घर लौट रहे थे। गांव चांदौक दोराहे पर पहलवान ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण पुष्पेंद्र और राजेश की की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आकाश को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। आकाश की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद बुलंदशहर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, हादसे की सूचना पर पहुंचे मृतकों के परिजनों में दोनों के शवों को देखते ही चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में पुष्पेंद्र, राजेश की मृत्यु हो गई। उनका साथी आकाश गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। कार्रवाई की जाएगी। - भरत सोनकर सीओ अनूपशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed