{"_id":"586a963e4f1c1bff51158a45","slug":"two-killed-in-road-accidents-in-khurja","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
झाझर में सड़क किनारे पलटा ट्रक।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। खुर्जा स्थित अलीगढ़ चुंगी के पास खड़े ट्रक में एक कार जा घुसी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। वहीं, अरनिया क्षेत्र के दशहरा गांव के पास बाइक सवार पिता-पुत्र को कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में पिता की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। सहारनपुर के ननौता गांव निवासी शेरी उर्फ मोहम्मद शहराज (24) रविवार को परिवार के दो सदस्यों के साथ खुर्जा में शादी समारोह से शामिल होकर कार से रात करीब 1.30 बजे वापस घर लौट रहा था। अलीगढ़ चुंगी के पास रोड के किनारे खड़े ट्रक में उनकी कार जा घुसी।
विज्ञापन
हादसे में कार सवार शेरी, सलमान और रहमान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने शेरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सोमवार सुबह करीब आठ बजे अरनिया क्षेत्र के ईशनपुर गांव निवासी गजेंद्र सिंह (50) बेटे सचिन के साथ बाइक पर दशहरा गांव से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
दशहरा गांव के पास ही तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जटिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पिता गजेंद्र की मौत हो गई। सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है।
टाइल्स से लदा ट्रक पलटा, चालक गंभीर
झाझर चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर तालाब किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक के नीचे एक ट्रैक्टर भी दब गया। शराब के नशे धुत ट्रक चालक को लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रैक्टर मालिक ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह टाइल्स से भरा एक ट्रक जेवर से झाझर जा रहा था।
ड्राइवर ने शराब के नशे में धुत था। इसके चलते तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक तालाब के किनारे पलट गया। हादसे में तालाब के किनारे खड़ा एक ट्रैक्टर ट्रक के नीचे दब गया। ट्रैक्टर मालिक मारहेरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।