{"_id":"578927a24f1c1b7d5f13e823","slug":"two-factions-serried-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर भिड़े शिवसैनिकों के दो गुट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर भिड़े शिवसैनिकों के दो गुट, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
शिवसेना के दो गुट एक बार फिर आमने-सामने आ गए है। अपने-अपने मुद्दे को लेकर राजेबाबू पार्क में इकट्ठा हुए शिवसैनिकों के बीच तकरार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। कोतवाल ने कार्रवाई की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन
जनपद में शिवसेना के दो जिला प्रमुख हैं। एक गुट राजकुमार गिरी का है और दूसरा सर्वेश राणा का। दोनों गुटों के बीच जिला प्रमुख को लेकर लंबे समय से तकरार चल रही है। दोनों गुट अपने-अपने मुद्दों को लेकर शुक्रवार को नगर के राजेबाबू पार्क में एकत्रित हुए।
विज्ञापन
देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच तकरार शुरू हो गई। दोनों गुट आपस में भिड़ गए। सूचना पाकर कालाआम चौकी पुलिस पार्क में पहुंची और दोनों गुटोें को अलग-अलग किया।
विज्ञापन
8 को एसएसपी दफ्तर में भिड़ गए थे शिवसैनिक
शिवसेना जिला प्रमुख को लेकर चल रहे विवाद में शिवसैनिकों के दो गुट आठ जुलाई को एसएसपी दफ्तर में भी भिड़ गए थे। दोनों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। हाथापाई तक की नौबत आ गई। दोनों की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच की बात कही थी।