{"_id":"5f721db28ebc3e9bb350af03","slug":"two-dead-in-road-accident-bulandshahr-news-gbd2062099159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली ने सड़क किनारे तीन युवकों को रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली ने सड़क किनारे तीन युवकों को रौंदा, दो की मौत
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली ने सड़क किनारे तीन युवकों को रौंदा, दो की मौत
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के कर्णवास-राजघाट मार्ग पर रविवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार दो युवकों व एक राहगीर को रौंद दिया। हादसे में रवि और वीरेंद्र की मौत हो गई। जबकि, एक युवक चपेट में आने से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।
थाना क्षेत्र के गांव नगला बदरपुर निवासी राकेश पुत्र बबलू और रवि उर्फ विनोद कुमार (23) पुत्र लालमन सिंह राजघाट से टेंट की दुकान बंद कर गांव बाइक से वापस आ रहे थे। बताया गया कि कर्णवास मार्ग पर गांव के निकट सड़क किनारे उन्हें गांव निवासी वीरेंद्र (26) पुत्र कल्लू सिंह मिल गया, जिससे वह दोनों वहीं खड़े होकर बातें करने लगें। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सहित तीनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, वहां से रवि को परिजन अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, वीरेंद्र की एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। तीसरे युवक राकेश के मामूली चोट आयी है।