फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two days later, the police remain empty-handed in the poultry farm robbery case.

Hapur News: मुर्गी फार्म में लूट के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Two days later, the police remain empty-handed in the poultry farm robbery case.
सिंभावली। गांव वैठ स्थित एक मुर्गी फार्म में हुई लूट की वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पीड़ित संचालक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित आशिफ ने बताया कि वह आठ मई की देर रात अपने भतीजे अयान के साथ मुर्गी फार्म पर मौजूद थे। रात के समय अचानक तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर फार्म में घुस आए। आरोप है कि बदमाशों ने आते ही तमंचा और चाकू दिखाकर दोनों को डरा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने आशिफ की जेब में रखे 3500 रुपये छीन लिए। वहीं फार्म में बने कमरे में रखे करीब 7500 रुपये भी लूट लिए।
विज्ञापन

पीडि़त का आरोप है कि बदमाश सिर्फ नकदी लेकर ही नहीं गए, बल्कि फार्म में लगे अल्टीनेटरों का तांबा भी निकाल लिया। इसके अलावा वहां लगी एलईडी टीवी भी अपने साथ ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पीडि़त की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन घटना के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इससे पीडि़त परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed