{"_id":"61c89b65bb115f2af2639e49","slug":"two-arrested-bulandshahr-news-gbd231743226","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की स्मैक और 10 लाख का गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ की स्मैक और 10 लाख का गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
नगर पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक करोड़ की स्मैक और 10 लाख का गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात मामन रोड पर चेकिंग के दौरान करीब एक करोड़ रुपये कीमत की स्मैक और करीब दस लाख रुपये कीमत का गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की शिनाख्त मोहन वर्मा निवासी जयपुर (राजस्थान) हाल निवासी सिद्धार्थ विहार, थाना विजयनगर गाजियाबाद और आबिद उर्फ भोंदल निवासी मोहल्ला रूकनसराय, कोतवाली नगर बुलंदशहर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार और 1.05 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस शनिवार देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक कार में सवार कुछ तस्कर स्मैक और गांजे की तस्करी करने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने मामन रोड पर कब्रिस्तान के पास चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रोककर तलाशी ली। कार के अंदर से एक किलोग्राम स्मैक और 36.600 किलोग्राम गांजा, पुड़िया बनाने वाले कागज, पैकिंग वाली पॉलीथीन, एक डिब्बा सिल्वर फॉइल आदि सामान बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी बेहद शातिर हैं। आरोपी काफी वक्त से नशे का कारोबार कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के मंदसौर से लाते हैं नशीला पदार्थ
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कार से मध्य प्रदेश के जिला मंदसौर के गांव बांदाखेड़ी से मादक पदार्थ की तस्करी कर लाते हैं। बरामद नकदी स्मैक और गांजा को बेचने से मिले हैं। आरोपी दिल्ली के अलावा सोनीपत, बिहार, बुलंदशहर, बदायूं, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद आदि स्थानों पर स्मैक और गांजा सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
आबिद के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी आबिद के खिलाफ स्याना, खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में दहेज अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, जानलेवा हमला, मारपीट, बलवा आदि के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा पुलिस आबिद और दूसरे तस्कर का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
जनपद के कई युवाओं को कर रहे थे खोखला
पुलिस की जांच में आरोपियों ने कुछ नाम बताए हैं। पुलिस आरोपियों से खरीदारी करने वाले इन लोगों की तलाश में भी जुट गई है। वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि जनपद के दर्जनों युवा इस लत की गिरफ्त में हैं।