फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   two arrested

सिकंदराबाद में यूरिया और नशे की गोली से तैयार कर रहे थे जहरीली शराब, दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
two arrested
सिकंदराबाद में यूरिया और नशे की गोली से तैयार कर रहे थे जहरीली शराब, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर/ सिकंदराबाद। जीतगढ़ी में जहरीली शराब से छह लोगों की मौत के मामले को अभी चंद दिन ही बीते हैं। मामले के मुख्य आरोपी मिंकू और टिंकू पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। बावजूद इसके क्षेत्र में जहरीली शराब बनाने को धंधा रुक नहीं रहा है।
क्षेत्र में जहरीली शराब का उत्पादन और वितरण धड़ल्ले से किया जा रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को सिंकदराबाद के दनकौर रोड पर एक खंडहर में जहरीली शराब बना रहे दो आरोपियों को धर दबोचा। उनके पास से जहरीली शराब बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद किए गए हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क की तलाश में जुटी है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह अन्य प्रदेश से शराब लाकर उसमें यूरिया और नशे की गोली मिलाकर बेचते थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि मंगलवार शाम पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान आबकारी विभाग की टीम भी सिकंदराबाद पहुंच गई। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दनकौर रोड से गांव फरीदपुर को जाने वाले रास्ते पर खाली पड़े खंडहर में ट्यूबवेल के कमरे में कुछ व्यक्ति मिलावटी शराब बना रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के साथ टीम ने मौके पर पहुंच कर दबिश दी। साथ ही मौके से दो लोगों को घेराबंदी कर दबोच लिया। मौके से 130 पव्वे देसी शराब हरियाणा मार्का, पांच लीटर अपमिश्रित शराब, दो किलो यूरिया, 50 पव्वे खाली, 50 नकली रेपर व 28 नकली क्यूआर कोड, बाल्टी, मग्गे और शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त सतवीर उर्फ सोनू निवासी ग्राम फरीदपुर थाना सिकंदराबाद और पप्पू निवासी मोहल्ला टीचर्स कॉलोनी कस्बा व थाना सिकंदराबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की शराब में करते हैं मिलावट
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हरियाणा प्रदेश से सस्ती शराब लाकर उसमें यूरिया और नशीली गोलियां मिलाकर अत्यधिक नशीली शराब तैयार करते हैं। साथ ही उसे खाली पव्वों में भरकर उस पर मिस इंडिया ब्रांड के नकली रेपर एवं नकली क्यूआर कोड लगाकर आस-पास क्षेत्र में महंगे दामों में बेचते थे।
आरोपी से बरामद जहरीली शराब और अन्य उपकरणों को कब्जे में ले लिया गया। एसआई चंद्रपाल सिंह की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क की तलाश में जुटी है। आरोपियों के नेटवर्क की जानकारी कर उसे ध्वस्त किया जाएगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
जितेंद्र कुमार बालियान, थाना प्रभारी निरीक्षक
जीतगढ़ी शराब कांड : चौकीदार के खिलाफ होगी कार्रवाई
सिकंदराबाद। जीतगढ़ी शराब कांड को लेकर एसएसपी ने कोतवाल, चौकी प्रभारी, दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था। वहीं अब गांव का चौकीदार भी कार्रवाई की जद में है। कोतवाल ने जीतगढ़ी के चौकीदार के खिलाफ डीएम को रिपोर्ट भेजी है। साथ ही उन्होंने अन्य चौकीदारों की भी गांवों में अवैध शराब बिक्री होते पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

गत आठ जनवरी को कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब के सेवन से छह लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 19 लोग बीमार हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए जनपद के अलावा अन्य जनपदों के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी, चौकी प्रभारी अनोखे सिंह, बीट सिपाही विपिन, वीरपाल को निलंबित कर दिया था। वहीं शासन स्तर से आबकारी विभाग में भी बड़ी फेरबदल की थी। घटना के बाद से ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री को बंद कराने और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। जिसके तहत क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि, एक आरोपी की मौत हो गई है। वहीं दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। जीतगढ़ी शराब कांड के बाद से ही गांव के चौकीदार की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे। निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि जीतगढ़ी के चौकीदार के खिलाफ डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के सभी चौकीदारों को हिदायत दी गई है कि यदि गांव में अवैध शराब की बिक्री का मामला प्रकाश में आया तो उनके खिलाफ डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed