फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two animals died after eating fodder, more than 10 fell ill

Bulandshahar News: चारा खाने के बाद दो पशुओं की मौत, 10 से अधिक बीमार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के गांव नरेन्द्रपुर में चारा खाने के बाद एक किसान के 10 से अधिक पशुओं की हालत बिगड़ गई। इस दौरान दो पशुओं की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने पशुओं का उपचार किया। दोनों पशुओं का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नरेन्द्रपुर निवासी किसान अखलेश कुमार पशुपालन कर अपनी आजीविका चलाते हैं। रविवार सुबह अखलेश ने अपने खेत से लाई हुई ईख को मशीन से काटकर पशुओं को डाला था। चारा खाने के बाद अचानक पशुओं की तबियत बिगड़ने लगी। अखलेश कुमार ने ब्लॉक के पशु चिकित्सक को सूचना दी। चिकित्सक के पहुंचने से पहले ही दो पशुओं की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने पशुओं को उपचार किया और प्रकरण की सूचना तहसील प्रशासन को दी।
विज्ञापन

मौके पर राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए दोनों पशुओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. नवनीत कुमार का कहना है कि पशुओं के पोस्टमार्टम के बाद नमूना लेकर लैब भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट आने पर मौत का पता चलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed