फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Triple talaq

पति ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेज पत्नी को दिया तीन तलाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Triple talaq
पति ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेज दिया तीन तलाक
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कलौली निवासी एक विवाहिता को उसके पति ने व्हाट्सएप पर वायस रिकार्डिंग भेजकर तीन तलाक दे दिया। पुलिस कार्रवाई करने पर पति और उसके अन्य ससुरालीजनों ने पीड़िता व उसके परिवार को हत्या की धमकी दी है। पीड़िता ने सभी रिकार्डिंग एसएसपी को सुनाई। एसएसपी ने तत्काल मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। देहात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कलौली निवासी रूबी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह कुछ वर्ष पूर्व देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मामन कलां निवासी युवक हारून के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जा रहा था। आरोपी ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। मांगे पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि करीब तीन माह पूर्व उसे ससुराल पक्ष ने घर से निकाल दिया, जिसके बाद रूबी ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। अब पिछले कई दिनों से आरोपी उस पर दबाव बना रहे थे कि वह मुकदमा वापस ले। वरना रूबी का पति उसे तलाक दे देगा। आरोप है कि मुकदमे में फैसला नहीं किया तो पति ने उसके वाट्सएप नंबर पर वायस रिकार्डिंग भेजकर तीन बार तलाक बोल दिया। देहात कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने एसएसपी के आदेश पर धमकी देने, मुस्लिम विवाह अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed