{"_id":"6a9b02b8b7c2816c410c80b0","slug":"case-registered-on-charges-of-causing-grievous-injury-through-assault-and-robbing-40000-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-164527-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने, 40 हजार लूटने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने, 40 हजार लूटने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बीबीनगर। स्याना क्षेत्र के गांव चांदपुर पूठी निवासी कांती प्रसाद ने उनके बेटे साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और 40 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कांती प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका पुत्र शेखर गत 31 अगस्त की दोपहर करीब 3.30 बजे अपने दोस्त की बुलेट बाइक से छोटे भाई के लिए बीबीनगर से मोबाइल खरीदने के लिए गया था। दुकान पर उनके परिचित के नहीं मिलने के कारण वह बिना मोबाइल खरीदे ही वापस हिंगवाडा की ओर से स्याना जा रहे थे। इकलेडी मंदिर के पास बीबीनगर निवासी आयरन, लाला, लुकलाडा, बाबूगढ़ जनपद हापुड़ निवासी विनीत ने पांच अज्ञात लोगों के साथ मिलकर ओवरटेक करते हुए शेखर को रोक लिया।
धारदार हथियार, रॉड से जान से मारने की नीयत से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि जेब से 40 हजार रुपये भी लूट लिए। बेहोश होने पर मृत समझकर खेतों की ओर फेंककर चले गए। आरोपियों ने बुलेट बाइक में भी तोड़फोड़ की। राहगीर के उनके बेटे को उठाने के प्रयास के बाद उसे होश आया। जिसके बाद उसने डायल 112 पर सूचना देने के साथ ही अपने दोस्त सुमित, मोहित को फोन से सूचना दी। पुलिस और दोस्तों ने उसे उपचार के लिए बीबीनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सीओ स्याना रामकरन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों व उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।