{"_id":"6a9b03706f303c7c0c0d01c7","slug":"selection-of-12-winning-players-for-division-level-weightlifting-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-114094-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: विजेता 12 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय भारोत्तोलन के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: विजेता 12 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय भारोत्तोलन के लिए चयन
विज्ञापन
खुर्जा। गोठनी गांव में स्थित डीआर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को 70वीं जनपद स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-17 और अंडर -19 वर्ग में विजेता रहे 12 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तर के लिए हो गया है। अतिथियों ने विजेता छात्रों को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं।
कॉलेज के शारीरिक शिक्षा प्रभारी और प्रतियोगिता संयोजक नरेश पाल तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद स्तर के पांच क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या इंद्रा देवी ने फीता काटकर किया।
निर्णायक मंडल के रूप में जेएएस इंटर कॉलेज के अजय राय, एसएमजेईसी इंटर कॉलेज के रोहित कुमार और शंभु दयाल इंटर कॉलेज शिकारपुर के धर्मेंद्र रहे। इसमें अंडर-17 में नवीन, नरेंद्र, प्रशांत, तुषार सैनी, कपिल, अंशु गौतम अपने-अपने वजन भार में प्रथम रहे। वहीं, अंडर -19 में विशाल, कुणाल, मुकुल, रोहित, दिवांशु, अंश चौधरी विजेता रहे। विजेता छात्र अब आठ सितंबर को बागपत में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान शिक्षक रामवीर, डॉ आदर्श, प्रेम शर्मा आदि रहे।