फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Transformer blown by overload, it will take four days to replace

Bulandshahar News: ओवरलोड से फुंका ट्रांसफार्मर, बदलने में लगेंगे चार दिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
Transformer blown by overload, it will take four days to replace
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। नगर में स्थित नवदुर्गा शक्ति मंदिर मार्ग स्थित गली नंबर-1 कॉलोनी के ट्रांसफार्मर में ओवरलोड के चलते सोमवार सुबह फॉल्ट हो गया। इससे करीब 150 घरों की बिजली गुल हो गई। इसमें पूरे दिन आपूर्ति ठप रही। अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर को बदलने का चार दिन का आश्वासन दिया है।
खुर्जा के नवदुर्गा शक्ति मंदिर मार्ग स्थित गली नंबर-1 और उसके आसपास स्थित करीब 150 घरों का कनेक्शन बिजली घर नंबर-5 में रखे ट्रांसफार्मर से है। ट्रांसफार्मर में सोमवार सुबह फॉल्ट हो गया था, जिससे सभी घरों की बिजली गुल हो गई। दिन भर लोगों को बिन बिजली के रहना पड़ा। ऐसे में घरों व दुकानों के इनवर्टर भी बंद हो गए। उमस भरी गर्मी में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। साथ ही पानी की किल्लत भी बन गई।
विज्ञापन

गर्मी में बिजली नहीं आने के कारण लोग घरों के बाहर टहलते रहे। इसके अलावा दुकानदार राहुल सैनी ने बताया कि बिजली नहीं आने के कारण दुकान का काम प्रभावित हो गया। बिजली से चलने वाले सभी उपकरण बंद रहे। ग्राहक भी वापस लौट गए। ऊर्जा निगम के कर्मचारी से बात की गई तो उसने दो दिन बाद बिजली चालू करने को कहा है। वहीं एसडीओ नगर सोमदत्त सोलंकी ने बताया कि ओवरलोड से ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। कनेक्शन दूसरे ट्रांसफार्मर पर लिए जा रहे हैं, जिससे सप्लाई चालू कर दी जाए। नया ट्रांसफार्मर लगने में चार से पांच दिन का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed