फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   transfer of CO city

सीओ सिटी और नगर कोतवाल बदले गए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
transfer of CO city
सीओ सिटी और नगर कोतवाल का हुआ तबादला
विज्ञापन

बुलंदशहर। एसएसपी ने शनिवार देर रात नगर सर्किल के क्षेत्राधिकारी समेत थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बड़ा उलटफेर किया है। बीते दिनों डीएम की नाराजगी जाहिर करने के बाद एसएसपी ने सीओ सिटी रहे राघवेंद्र मिश्रा को अपराध व लाइन का सीओ बनाया है। जबकि, नगर कोतवाली प्रभारी को महिला थाने का प्रभार सौंपा गया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों डीएम के निरीक्षण के दौरान मोहल्ला देवीपुरा में कुछ खामियां मिली थीं। जिसके बाद डीएम ने सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की थी। साथ ही सीओ सिटी के खिलाफ लगातार शिकायतों का अंबार भी अफसरों को मिल रहा था। डीएम की नाराजगी के बाद शनिवार देर रात एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्रा को हटाकर उन्हें अपराध व लाइन का सीओ नियुक्त किया है। जबकि, अपराध व लाइन सीओ रहीं दीक्षा सिंह को सीओ सिटी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुणा राय को महिला थाने की प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि, सर्विलांस टीम प्रभारी योगेंद्र सिंह को नगर कोतवाल बनाया गया है। महिला थाना प्रभारी रहीं लक्ष्मी सिंह को नगर कोतवाली भेज दिया गया है। वहीं, देर रात हुए इस उठापटक के बाद चर्चाओं का बाजार गरम है। नगर कोतवाल के स्थानांतरण पर भी कुछ व्यापारी नेताओं ने सोशल मीडिया पर कमेंट किए हैं और उनके तबादले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed