फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   train cancel

पांच जून को रद्द रहेगी शटल और पैसेंजर ट्रेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
train cancel
पांच जून को रद्द रहेगी शटल और पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन

बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। रेलवे द्वारा पांच जून को चलने वाली शटल और खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इससे जिले के सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, खुर्जा जंक्शन होकर संचालित हो रही आम्रपाली एक्सप्रेस 10 जून तक के लिए रद्द कर दी गई है।
बुलंदशहर से दिल्ली के लिए एक मात्र शटल ट्रेन का संचालन होता है जो सुबह 5.25 पर बुलंदशहर स्टेशन से रवाना होती है और रात्रि करीब 10 बजे बुलंदशहर स्टेशन पहुंचती है। वहीं, सुबह व शाम के समय में खुर्जा से मेरठ के लिए दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है। ये दोनों पैसेंजर ट्रेन पांच जून को रद्द रहेगी। इन दोनों ट्रेनों में जिले से काफी संख्या में यात्री सफर करते है। वहीं, खुर्जा स्टेशन से होकर संचालित हो रही आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन को 10 जून तक के लिए रद्द किया गया है। इसमें भी प्रतिदिन कई यात्री सफर करते है। ट्रेन रद्द होने के बारे में बुलंदशहर स्टेशन अधीक्षक अरविंद त्यागी कोई कारण नहीं बता सके। उधर खुर्जा रेलवे स्टेशन अधीक्षक आरसी मीणा ने बताया कि पांच जून को सिर्फ शटल व खुर्जा-मेरठ पैसेंजर अप और डाउन दोनों रद्द रहेगी। साथ ही अमृतसर से कटियार चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस 10 जून तक रद्द की गई है। बताया कि सहारनपुर-मुरादाबाद रेल खंड में बुंदकी-नगीना रेलवे स्टेशन पर कार्य के चलते रेलवे ने ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। रेलवे स्टेशन पर इसकी सूचना चस्पा की जा रही है। जिससे यात्रियों को परेशानियां ना हो।
विज्ञापन

बोले यात्री
मेरठ जाने के लिए सुबह-शाम पैसेंजर ट्रेन से सफर करना पड़ता है। पांच जून को ट्रेन के रद्द होने की सूचना मिल रही है। ऐसे में अन्य साधन से मेरठ आना-जाना पड़ेगा। - सनी, रेल यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ जाने के लिए सुबह-शाम पैसेंजर ट्रेन चल रही है। एक जून को रद्द होने पर परेशानी हुई। अब पांच जून को भी ट्रेन के रद्द होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। - साजिद, रेल यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed