फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Morning rain heightened farmers' concerns; afternoon sunshine brought back the warmth.

Bulandshahar News: सुबह बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, दोपहर की धूप से लौटी गर्माहट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Morning rain heightened farmers' concerns; afternoon sunshine brought back the warmth.
सोमवार सुबह हुई बारिश के बीच इस तरह का रहा मौसम। संवाद
बुलंदशहर। मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को अलसुबह हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया लेकिन दोपहर में धूप निकलने से गर्माहट बढ़ गई। दिनभर तापमान में उतार-चढ़ाव का असर महसूस किया गया।
विज्ञापन

उधर, मौसम वैज्ञानिक ने अभी बारिश की संभावना जताई है। इससे धान की फसल को नुकसान होने की आशंका से किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश से भी फसल को नुकसान पहुंच था।
विज्ञापन

सोमवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 21 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद हवा में आर्द्रता बढ़कर 79 प्रतिशत पहुंच गई, जबकि हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
किसान सतीश और नरेश ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ था। अब सोमवार सुबह फिर बारिश होने से किसान चिंतित हैं। उनका कहना है कि यदि आगे भी बारिश जारी रही तो खेतों में तैयार हो रही फसल प्रभावित हो सकती है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि जिले में अभी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम में बदलाव जारी रह सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उन्होंने किसानों को मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed