फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Goddess Brahmacharini was adorned in yellow attire and offered sugar as *bhog*.

Bulandshahar News: पीले रंग के वस्त्र धारण करा ब्रह्मचारिणी मां को लगाया चीनी का भोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Goddess Brahmacharini was adorned in yellow attire and offered sugar as *bhog*.
खुर्जा के नव दुर्गा शक्ति मंदिर में मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप में सजी माता की मूर्ति - संवाद
खुर्जा। नवदुर्गा शक्ति मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन में माता रानी को पीले रंग की पोशाक धारण कराकर ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा की गई। चीनी का भोग लगाया गया। मंदिर में सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
विज्ञापन

भक्त मंदिर में माता रानी के दर्शन के लिए सुबह-शाम में नंगे पैर पहुंच रहे हैं। वहीं मंदिर कमेटी के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। कमेटी के कोषाध्यक्ष अजय कुमार गर्ग ने बताया कि मंदिर परिसर में एक मनोकामना स्तंभ मौजूद है। जहां पर भक्त माता रानी के सम्मुख अपनी मनोकामना की प्रार्थना कर चुन्नी बांधते हैं और अपनी मनोकामना पूरी होने पर प्रसाद अर्पण कर चुन्नी खोलकर जाते हैं।
विज्ञापन

पुजारी सुरेश चंद ने बताया कि ब्रह्मचारिणी मां की नवरात्र के दूसरे दिन पूजा-अर्चना की जाती है। साधक इस दिन अपने मन को मां के चरणों में लगाते हैं। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी यानी आचरण करने वाली। इस प्रकार ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली। मंदिर की व्यवस्थाओं में प्रधान देवेश कौशिक , सचिव रोहित अग्रवाल, निमिष कुमार गर्ग, प्रेमप्रकाश अरोरा, अजीत मित्तल, विकास वर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed