फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   train

20 माह बाद ट्रैक पर उतरी मेरठ-पैसेंजर ट्रेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
train
खुर्जा जंक्शन पर खड़ी खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेन। - फोटो : BULANDSHAHR
20 माह बाद ट्रैक पर उतरी मेरठ-पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन

बुलंदशहर/खुर्जा। खुर्जा से मेरठ चलने वाली पैसेंजर ट्रेन रविवार से ट्रैक पर आ गई। खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेन पिछले 20 माह से बंद चल रही थी। फिलहाल मेरठ और खुर्जा से एक-एक ट्रेन का संचालन होगा। इससे काफी यात्रियों का राहत मिलेगी। खासकर नौकरी पेशा यात्री आ-जा सकेंगे। रविवार को मेरठ से बुलंदशहर और खुर्जा तक करीब 65 यात्रियों ने सफर किया। देर शाम ट्रेन मेरठ के लिए रवाना हो गई।

खुर्जा से मेरठ और मेरठ से खुर्जा रेलवे स्टेशन के लिए पूर्व में तीन-तीन पैसेंजर ट्रेन संचालित होती थीं। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते 21 मार्च 2020 से सभी ट्रेनों के साथ पैसेंजर ट्रेनों के पहिए भी थम गए। हालांकि पूर्व में एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन समय-समय पर शुरू कर दिया। अब 20 माह बाद रविवार से ट्रैक पर महज एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया। हालांकि साधारण किराये की जगह शुरुआत में रेलवे यात्री एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। उप्र डिवीजनल रेलवे सलाहकार उपयोगिता समिति (डीआरयूसी उत्तर रेलवे) के पूर्व सदस्य वीरपाल सिंह ने बताया कि शुरुआत में एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन होने से राहत मिलेगी। अन्य दो और पैसेंजर ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे मुख्यालय को पत्र भेजा है। जिससे सुबह के समय खुर्जा और बुलंदशहर के रेलवे यात्री मेरठ तक का सफर कर सकें। इससे रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा। खुर्जा जंक्शन स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि रविवार को मेरठ से चलकर पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर खुर्जा जंक्शन पहुंची। यहां से शाम को निर्धारित समय पर मेरठ के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed