फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tragic accident on Ganga bridge Truck hits motorcycle 10 yearold child killed parents and grandfather critical

गंगा पुल पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 10 साल के मासूम की मौत; माता-पिता और बाबा गंभीर

Fri, 16 Oct 2026 09:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 09:39 PM IST
सार

अनूपशहर में शुक्रवार शाम गंगा पुल पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अनूपशहर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 10 वर्षीय पिंटू पुत्र महेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Tragic accident on Ganga bridge Truck hits motorcycle 10 yearold child killed parents and grandfather critical
गंगा पुल पर दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपशहर में शुक्रवार शाम गंगा पुल पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अनूपशहर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 10 वर्षीय पिंटू पुत्र महेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता महेश चंद्र, मां सरोज और बाबा राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक मासूम अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। हादसे के बाद गंगा पुल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन



गोद भराई का जश्न मातम में बदला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गांव सिरोरा बांगर निवासी महेश चंद्र अपनी पत्नी सरोज, बेटे पिंटू (10) और पिता राजपाल के साथ दीपपुर गांव में अपनी साली प्रीति के घर आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शाम करीब 7:30 बजे पूरा परिवार एक ही मोटरसाइकिल से वापस लौट रहा था। मृतक की मां का कहना है कि जैसे ही वे अनूपशहर गंगा पुल के बीच पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक नीचे गिर पड़ी और सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में मासूम पिंटू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर 
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए तुरंत एंबुलेंस बुलाई और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनूपशहर भिजवाया। सीएचसी के डॉक्टरों ने तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बुलंदशहर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने मशक्कत कर गंगा पुल पर लगा जाम खुलवाया और यातायात सुचारू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी और स्थिति को नियंत्रित किया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच-पड़ताल की जा रही है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -शशांक श्रीवास्तव, सीओ अनूपशहर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed