फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tractor-trolley crushed youth riding a bike, one died

Bulandshahar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र में डिबाई-शिकारपुर मार्ग पर स्थित गांव रानीवाला चौराहे पर बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है। हालांकि, मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जनपद बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी विकास, अपने साथी बिल्सी क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी अजय कुमार और थाना कादर चौक क्षेत्र के गांव गैरोलिया निवासी अमरपाल के साथ बाइक पर सवार होकर शनिवार को दिल्ली जा रहे थे। जब वह तीनों हाईवे पर क्षेत्र के गांव रानीवाला के चौराहे के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह तीनों गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गए। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां, चिकित्सकों ने घायल विकास को मृत घोषित कर दिया। जबकि, अन्य दोनों युवकों का उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed