फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Today, you will go to jail

आज हुड़दंग किया तो जाओगे जेल

Mon, 13 Mar 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 13 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Today, you will go to jail
जेल

विज्ञापन

होली पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों की इस बार खैर नहीं है। एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों को हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोई भी विवाद होने पर फौरन उच्चाधिकारियों को सूचना देने के भी आदेश दिए हैं।

सोमवार को जनपद में धूमधाम से होली मनाई जाएगी। सैकड़ों स्थानों पर डीजे लगाकर लोग नाचेंगे। लोग एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले लगाकर होली की मुबारकबाद देंगे। इसके चलते कई बार खून-खराबा होने की आशंका रहती है। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन


एसएसपी सोनिया सिंह ने बताया कि सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों को हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। किसी भी कीमत पर हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि किसी भी तरह के विवाद को फौरन उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि समय रहते अतिरिक्त फोर्स भेजकर विवाद को निपटाया जा सके।

जिला कारागार में हर्बल रंगों से मनेगी होली
 जिला कारागार में इस बार होली केमिकल रंगों के बजाय हर्बल रंगों से मनाई जाएगी। इसके लिए जेल प्रशासन ने भी तैयारियां कर ली हैं। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को होलिका दहन के बाद सोमवार को रंगों से होली खेली जाएगी।

इस बार जिला कारागार में होली के उत्सव में केमिकल रंगों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। बल्कि उनके स्थान पर हर्बल होली खेली जाएगी। इसके लिए पिछले कुछ दिनों से जेल परिसर में बंदियों-कैदियों द्वारा टेसू के फूल और चुकंदर से लाल और पीला रंग तैयार किया जा रहा है।

जिससे किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचे। वहीं उन्होंने बताया कि होली के अवसर पर कैदियों-बंदियों को मिठाई बांटी जाएगी। साथ ही उनके लिए विशेष भोजन तैयार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने जेल के कैदियों-बंदियों से होली को शांतिपूर्वक मनाने का आह्वान किया।

केमिकल रंगों से दूरी बनाने का दिया संदेश
हर्षोल्लास के साथ होली मनाने के लिए केमिकल रंगों से दूरी बनाए रखें। यह संदेश आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. हितेश कौशिक ने कालाआम चौराहे पर स्टॉल लगाकर दिया। स्टॉल में हर्बल रंग फ्री में बांटे गए। डॉक्टर कौशिक ने बताया कि केमिकल से बने रंग आंखों और त्वचा के लिए नुकसानदायक होते हैं।

डॉ. कौशिक ने बताया कि हर्बल रंगों का प्रयोग बेहतर होता है। होली पर हर्बल रंगों का ही प्रयोग करना चाहिए। चटक रंग बच्चों को भी काफी नुकसान पहुंचाता है। रविवार को स्टॉल में भाजपा के जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, पूर्व जिलाध्यक्ष डीके शर्मा आदि रहे।

नगर पालिका में खेली गई होली
नगरपालिका परिषद प्रांगण मे पालिकाध्यक्षा के पति कृष्ण्कांत वार्ष्णेय की अध्यक्षता मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नगर के गणमान्य लोगों समेत सभासदों व पालिका कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर उन्हें त्यौहार की शुभकामनाएं दी।


हर्बल रंग का प्रयोग करने का आह्वान किया। इस मौके पर डा. नीरज अग्रवाल, डा. वीरेंद्र अग्रवाल, विनय अग्रवाल, परमानंद सैनी, अमित गोविल, हरिओम शर्मा, ओमप्रकाश कोरी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed