{"_id":"6783fce094b01c4b070642ca","slug":"tin-shed-installed-in-crematorium-uprooted-uproar-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-127977-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्नातक-परास्नातक के संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्नातक-परास्नातक के संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की ओर से स्नातक-परास्नातक संस्थागत और व्यक्तिगत पाठ्यक्रमों की मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। साथ ही बैक परीक्षाओं के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। छात्र-छात्राओं को फार्म भरने के लिए 31 जनवरी तक समय दिया गया है।
डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि फार्म भरने के लिए सीसीएसयू की ओर से पोर्टल खोल दिया गया है। छात्र-छात्राओं को भरे गए परीक्षा फार्म को संबंधित कॉलेज में तीन फरवरी तक जमा कराना होगा। इसके बाद कॉलेज फार्म को सत्यापित कर पांच फरवरी तक सीसीएसयू को भेजेंगे। बताया कि सीसीएसयू की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि स्नातक स्तरीय संस्थागत बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रम सत्र 2021-22 से एनईपी-2020 सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत संचालित किए जा रहे हैं।
वहीं, दूसरी ओर नेट, स्लैट, एमफिल और पीएचडी उपाधि लेने के बाद छात्रों को केवल दो वर्ष के भीतर स्नातक स्तर पर किसी भी एक वर्ष की संपूर्ण परीक्षा में वर्तमान पाठ्यक्रम अनुसार इंप्रपूवमेंट परीक्षा के लिए केवल एक बार मौका दिया जाएगा।