फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three lakhs cheated in the name of getting a flat in Noida

Bulandshahar News: नोएडा में फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगे तीन लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Three lakhs cheated in the name of getting a flat in Noida
बुलंदशहर। मोहल्ला साठा निवासी एक व्यक्ति से उसके एक परिचित ने नोएडा में फ्लैट दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठग लिए। तय समय के बाद भी आरोपी ने बैनामा नहीं किया। जिस पर पीड़ित को संदेह हुआ तो उसने जांच की। जांच में उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा निवासी रविंद्र सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि वह नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। जहां उसकी मुलाकात करीब एक वर्ष पूर्व दूसरी कंपनी में काम करने वाले करने व्यक्ति से हुई थी। उस दौरान पीड़ित ने आरोपी युवक से नोएडा में एक फ्लैट दिलाने की बात कही थी। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को भंगेल क्षेत्र में एक फ्लैट भी दिखाया था। यह करीब 50 गज का था। जिसका सौदा 21 लाख रुपए में तय हुआ था।
विज्ञापन

पीड़ित ने अगस्त 2023 में आरोपी को तीन लाख रुपये बतौर पेशगी भी दे दिए थे। जिसके बाद प्लॉट का बैनामा करने के लिए छह माह का समय तय किया गया था। लेकिन समय बीत जाने के बावजूद बैनामा नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेबिट कार्ड की एप डाउनलोड कराकर 50 हजार की ठगी

बुलंदशहर। मोहल्ला राधानगर निवासी राकेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उनका नगर स्थित एक बैंक में बचत खाता है। चार अप्रैल की शाम करीब पांच बजे उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और उसके खाते के डेबिट कार्ड के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा। पीड़ित ने आरोपी के द्वारा बताई गई एप्लीकेशन को डाउनलोड किया। साथ ही आरोपी ने इस दौरान उसके डेबिट कार्ड की सारी जानकारी भी हासिल कर ली। कुछ देर बाद पीड़ित के खाते से 50 हजार रुपये एक अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। जिसके बाद पीड़ित को ठगे जाने की जानकारी हुई। पीड़ित ने तत्काल बैंक से संपर्क किया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। पीड़ित ने अब एसएसपी से मामले में कार्रवाई की गुहार ल गाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed