{"_id":"66f0b61a413827688e0f56a4","slug":"three-houses-collapsed-in-agouta-and-chola-area-one-injured-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-122340-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अगौता व चोला क्षेत्र में गिरे तीन मकान, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अगौता व चोला क्षेत्र में गिरे तीन मकान, एक घायल
विज्ञापन
अगौता के गांव भंडोली में गिरे मकान को दिखाते दंपत्ति। संवाद
औरंगाबाद/चोला। पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद जिले में मकान गिरने का सिलसिला जारी है। अगौता और चोला क्षेत्र में शनिवार की रात तीन मकान गिर गए। इससे काफी सामान मलबे में दबने से खराब हो गया। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। इस दौरान ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की है।
औरंगाबाद के अंतर्गत आने वाले अगौता थाना क्षेत्र के गांव भंडौली निवासी जैनुदीन का शनिवार रात मिट्टी का कच्चा एक मकान भरभराकर गिर पड़ा। उसका परिवार बाल-बाल बच गया। जबकि हजारों का घरेलू सामान मलबे में दबकर बेकार हो गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी आसिफ खान ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और एसडीएम सदर को फोनकर घटना की जानकारी दी। एसडीएम ने परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उधर, औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर टिकरी में सगीर सैफी का मकान गिर गया। घटना के वक्त परिवार कमरे में सोया था। इसमें सगीर के सिर में गंभीर चोट आने से वह घायल हो गया। सगीर के अनुसार उसका हजारों का नुकसान हुआ है।
दूसरी ओर चोला क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी में सुनील का मकान रात में भरभराकर गिर गया। सुनील ने बताया कि बारिश के कारण कई दिन से मकान गिरने की स्थिति में था। वह अपने परिवार के साथ दो दिन से अपने भाई अजय के मकान में रह रहा था। लेकिन शनिवार की रात मकान गिरने से घरेलू सामान दबकर बेकार हो गया। इससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी है।