{"_id":"64652d93ae3dc7cd860db806","slug":"three-examinees-caught-copying-from-mobile-and-slip-bulandshahr-news-c-30-1-109219-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मोबाइल व पर्ची से नकल करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मोबाइल व पर्ची से नकल करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से चल रही परीक्षाओं में लगातार नकल के मामले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को विवि की ओर से गठित टीम ने दो कॉलेजों में चल रही परीक्षा का जायजा लिया। इन कॉलेजों में छात्र मोबाइल और पर्ची से नकल करते मिले। नकल करने वाले तीन छात्रों का केस बनाकर टीम ने विवि को भेज दिया है।
विवि की ओर से परीक्षा के लिए गठित की गई टीम में शामिल सदस्य डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि बुलंदशहर नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आईपी कॉलेज में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। यहां पर बीकॉम की परीक्षा में मोबाइल और पर्ची से परीक्षार्थी नकल करते हुए मिले। टीम ने दोनों छात्रों से पर्ची और मोबाइल कब्जे में लेकर उनका केस बनाया और फिर विवि को भेज दिया गया। साथ ही कॉलेज के प्राचार्य को विवि की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशानुसार और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कहा। इसके बाद टीम के सदस्य आरडीपीडी जहांगीराबाद पहुंचे। यहां भी एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया। इस छात्र का भी केस बनाकर विवि को भेज दिया। बता दें कि इस समय कॉलेजों में विवि के निर्देश पर विभिन्न कोर्स आदि की परीक्षाएं चल रहीं हैं। पिछले दिनों भी परीक्षा के दौरान टीम के सदस्यों ने नकल करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए निरीक्षण किया था। अभी तक जिले के विभिन्न कॉलेजों में 15 से अधिक परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा जा चुका है। साथ ही कुछ परीक्षार्थियों को मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ा जा चुका हैं।