फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three days will face power shortage

तीन दिन झेलना पड़ेगा बिजली संकट

Fri, 03 Jun 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Fri, 03 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Three days will face power shortage
बिजली - फोटो : अमर उजाला

हरदुआगंज और कासिमपुर पावर हाउस फेल होने से पूरे जिले की बिजली सप्लाई ठप हो गई। पूरी रात लोग परेशान रहे। अफसरों के अनुसार हालात काबू में आने में तीन दिन लग सकते हैं। इसका कारण गर्मी के चलते एकाएक बढ़ी डिमांड और उससे हुई जबरदस्त ओवरलोडिंग रही।

विज्ञापन


जनपद को बिजली आपूर्ति हरदुआगंज पावर हाउस, कासिमपुर पावर हाउस और नरौरा परमाणु बिजली केंद्र से की जाती है। सबसे ज्यादा मेगावाट बिजली हरदुआगंज और कासिमपुर से की जाती है। नरौरा से महज 100 मेगावाट बिजली ही जनपद को मिलती है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम अधिक लोड के चलते हरदुआगंज पावर हाउस और कासिमपुर पावर हाउस पूरी तरह फेल हो गए। दोनों पावर हाउस फेल होते ही जिलेभर की बिजली गुल हो गई। जिला मुख्यालय समेत सिकंदराबाद, खुर्जा, शिकारपुर, जहांगीराबाद, औरंगाबाद, स्याना, बुगरासी, अनूपशहर, खानपुर, गुलावठी, छतारी, पहासू और सभी गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलेभर की बिजली आपूर्ति ठप होते ही हा-हाकार मच गया। बुलंदशहर से लेकर लखनऊ तक के बिजली अफसर हरकत में आ गए। फोनों की घंटियां घनघनाने लगे। रात तीन बजे दो घंटे के लिए सप्लाई शुरू हुई लेकिन सुबह फिर सप्लाई ठप हो गई।

अफसरों का कहना है कि अधिक लोड के कारण लाइनें ट्रिप कर गई हैं। वैकल्पिक व्यवस्था की जा रहा है। सिस्टम ठीक होने में दो से तीन दिन का समय लगेगा।

रातभर कंट्रोल रूम में बैठे रहे अफसर
बृहस्पतिवार शाम सिस्टम फेल होने से जिलेभर की बिजली गुल होते ही अफसरों के होश उड़ गए। अफसरों ने तुरंत लखनऊ कंट्रोल से संपर्क साधा। देर रात करीब 12 बजे तक अफसर कंट्रोल रूम में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर माथापच्ची करते रहे।

एक हजार मेगावाट से ज्यादा है डिमांड
जनपद की बिजली डिमांड एकाएक काफी बढ़ गई है। सिकंदराबाद और खुर्जा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण जनपद की बिजली डिमांड रविवार को 1000 मेगावाट तक पहुंच गई, जबकि इसके सापेक्ष महज 300 मेगावाट सप्लाई ही की जा सकी। रविवार तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सप्लाई महज 250 से 300 मेगावाट तक ही की जा सकेगी।

10 घंटे ही मिल रही बिजली
भीषण गर्मी में करीब दस घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है। इस दौरान भी लोगों को कटौती का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका सभासद दीपशिखा गोयल, इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी रवींद्र सैनी, टिंबर व्यापारी अशोक कंसल ने पॉवर कॉरपोेरेशन के एमडी से मांग की है कि गुलावठी को दो शिफ्टों में कम से कम दस-दस घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए।

अघोषित विद्युत कटौती के कारण व्यापारी परेशान हैं। उधर, पॉवर कॉरपोरेशन के अवर अभियंता अजय कुमार का कहना है कि विद्युत कटौती गर्मी के कारण ऊपर से हो रही है। गुलावठी को 20 घंटे आपूर्ति के आदेश हुए थे।

शेड्यूल के मुताबिक गुलावठी में रात साढ़े 11 बजे से प्रात: 11 बजे तक तथा दोपहर एक बजे से रात साढ़े नौ बजे तक विद्युत आपूर्ति के आदेश है लेकिन कटौती ऊपर से हो रही है।


जिले को बिजली सप्लाई हरदुआगंज पावरहाउस, कासिमपुर पावरहाउस और नरौरा परमाणु बिजली केंद्र से की जाती है। वैकल्पिक व्यवस्था कर थोड़े-थोड़े समय के लिए सप्लाई खोली गई। अभी बिजली आपूर्ति सुचारु होने में एक से दो दिन का वक्त लग सकता है। -बंशीलाल, एक्सईएन ट्रांसमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed