फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Threat to Mahavish

मकान खाली न करने पर महविश को दी भाई की हत्या की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
मकान खाली न करने पर महविश को दी भाई की हत्या की धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात के गांव अढौली निवासी महिला महविश को एक बार फिर उसके ससुराल पक्ष के लोग प्रधान की शह पर घर से बेदखल करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपी महविश के पति की हत्या के मामले में उसके भाई द्वारा पैरवी करने पर भी रंजिश मानते हैं और उसकी भी हत्या करने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई व सुरक्षा की गुहार लगाई है।
गांव अढौली निवासी महिला महविश ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके पति अब्दुल हकीम की 22 नवंबर 2012 को ऑनर किलिंग कर दी गई थी। प्रकरण में गांव के कुछ व्यक्ति व वर्तमान ग्राम प्रधान भी शामिल थे। पति की हत्या के बाद पीड़िता पति के मकान पर ही काबिज चली आ रही है।
विज्ञापन

हालांकि जेठ की मौत के बाद कुछ लोगों ने पति के मकान को कब्जा करने का प्रयास किया था। लेकिन बाद में पुलिस प्रशासन की मदद से पीड़िता को फिर से उस पर काबिज करा दिया गया। पीड़िता की दो छोटी-छोटी बेटियां हैं, वह भी उसके साथ इसी मकान में रहती हैं। लेकिन अब गांव निवासी मृतक जेठ के परिजन व कुुछ दबंग प्रवृत्ति के आरोपी प्रधान की शह पर पीड़िता को मकान से बेदखल करना चाहते हैं। साथ ही ऐसा न करने पर पीड़िता व उसकी बेटियों की हत्या की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि प्रकरण में पैरवी करने पर पीड़िता के भाई की भी हत्या करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed