फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   JP Vidya Mandir wins 75 medals in a single session of Yogasan.

Bulandshahar News: योगासन में जेपी विद्या मंदिर ने एक सत्र में जीते 75 पदक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
JP Vidya Mandir wins 75 medals in a single session of Yogasan.
अनूपशहर के जेपी विद्या मंदिर में ​​​​खिलाड़ियों का स्वागत करते ​शिक्षक। स्रोत: संस्थान
अनूपशहर। सीबीएसई राष्ट्रीय एवं जोनल योगासन प्रतियोगिता-2026 में जेपी विद्या मंदिर सिटी कैंपस के खिलाड़ियों ने एक सत्र में राष्ट्रीय और जोनल स्तर की प्रतियोगिताओं में कुल 75 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
विज्ञापन

विद्यालय के धनंजय प्रताप सिंह, भावांश गौड़ और सजल शर्मा का चयन 70वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई)-2026 के लिए भी हुआ है

राष्ट्रीय योगासन कोच अंकित कुमार सुराण ने बताया कि 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों, आठ केंद्र शासित प्रदेशों के साथ यूएई, अबूधाबी, दुबई और ओमान की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जेपी विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और 12 कांस्य समेत कुल 15 पदक अपने नाम किए। अंडर-17 वर्ग में धनंजय प्रताप सिंह, भावांश गौड़ और सजल शर्मा ने एक-एक स्वर्ण और कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षित और अर्पित ने दो-दो कांस्य पदक हासिल किए। अंडर-14 वर्ग में हार्दिक, अद्विक ढाका, आरव और गोपाल ने एक-एक कांस्य पदक जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed