फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   thousands of acres of crops submerged

Bulandshahar News: नहर से काली नदी में छोड़ा पानी, हजाराें बीघा फसल डूबी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। काली नदी में नहर का पानी छोड़ने से आसपास की सैकड़ों बीघा फसल डूब गई। परेशान किसानों ने तत्काल नहर के पानी को बंद कराने और मुआवजे की मांग की है। नगर से गुजर रही काली नदी में मुंडाखेड़ा के पास नहर का पानी काट दिया गया है। जिसके चलते काली नदी के किनारे के खेतों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। ऐसे में अब किसानों को फसल बर्बादी की चिंता सता रही है। गांव ऐमनपुर निवासी निशांत ने बताया कि पांच दिन से खेतों में करीब चार फीट तक पानी भरा हुआ है। जिसके चलते धान, पशुओं के लिए चारा समेत अन्य फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। आरोप लगाया कि अधिकारी अवैध खनन के लिए नहर को काली नदी में काट रहे हैं। जबकि किसानों की ओर से लगातार शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। सुनील चौधरी, अत्री, राजू ने बताया कि किसानों की ओर से अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को लगातार शिकायतें की जा रहीं हैं, लेकिन न तो पानी को बंद कराने के लिए कोई कदम उठाया गया है और न ही किसानों को बर्बाद फसल के मुआवजे के लिए अधिकारी गंभीर हैं। मामले में एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की शिकायत के आधार पर सर्वे कराया जाएगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता करते हुए पानी को बंद कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed