{"_id":"6ab55ed637fcf1523a060b44","slug":"high-paddy-prices-bring-smiles-to-farmers-faces-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-166420-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: धान के ऊंचे भाव से किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: धान के ऊंचे भाव से किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन
स्याना। धान की अच्छी कीमत मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। स्याना मंडी में 1509 प्रजाति का धान 4300 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। पिछले साल इसका भाव 3500 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल था। सुगंध प्रजाति का धान 3000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है।
किसानों का कहना है कि बारिश से फसल को नुकसान जरूर हुआ है लेकिन बेहतर भाव मिलने से कुछ राहत मिली है। नवीन मंडी में धान लेकर पहुंचे किसान देवेंद्र, निरंकार शर्मा, रवि कुमार, नरेंद्र वर्मा और सतवीर चौहान ने बताया कि इस बार धान के दाम अच्छे मिल रहे हैं।
गुड़ गल्ला व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार के मुताबिक, मंडी में रोजाना करीब दो हजार बोरी धान की आवक हो रही है। बढ़ती लागत के बीच अच्छे भाव किसानों के लिए राहत लेकर आए हैं। व्यापारी अंशुल गर्ग ने बताया कि क्षेत्र के धान की गुणवत्ता अच्छी होने के कारण कई प्रसिद्ध चावल मिलें स्याना मंडी से खरीदारी कर रही हैं। क्षेत्र के धान की मांग भी बनी हुई है। संवाद