फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two major roads to be widened at a cost of 80.97 crore; over five lakh people to get relief.

Bulandshahar News: 80.97 करोड़ से चौड़े होंगे दो प्रमुख मार्ग, पांच लाख से अधिक लोगों को मिलेगी राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two major roads to be widened at a cost of 80.97 crore; over five lakh people to get relief.
बुलंदशहर-औरंगाबाद-स्याना-गढ़ मार्ग। संवाद
बुलंदशहर। जिले में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए दो प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिली है। बुलंदशहर-स्याना-गढ़ मार्ग पर स्याना से जनपद की सीमा तक सड़क को चौड़ा करने के लिए 57 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, औरंगाबाद से अनामिका शुगर मिल तक करीब 12.5 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण पर 23.97 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों परियोजनाओं पर कुल 80.97 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क चौड़ीकरण से जहां स्टेट हाईवे पर रोजाना गुजरने वाले 2.5 लाख से अधिक वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं गन्ना किसानों को भी अपनी उपज शुगर मिल तक पहुंचाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


57 करोड़ से चौड़ा होगा बुलंदशहर-स्याना-गढ़ मार्ग

बुलंदशहर-स्याना-गढ़ मार्ग जिले के प्रमुख मार्गों में शामिल है। इस मार्ग से प्रतिदिन ढाई लाख से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा स्टेट हाईवे के आसपास के 130 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन होता है। सड़क के चौड़ीकरण से इन गांवों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से स्याना से जनपद की सीमा तक करीब 13 किमी लंबी सड़क चौड़ीकरण के लिए 57 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हिस्से को करीब 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। मार्ग के शेष हिस्से का चौड़ीकरण पहले ही कराया जा चुका है। अब स्याना से जनपद की सीमा तक सड़क चौड़ी होने से मार्ग का यह हिस्सा भी बेहतर हो सकेगा। इससे औरंगाबाद, लखावटी, बुगरासी, बीबीनगर, स्याना से बुलंदशहर की ओर आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी टेंडर प्रक्रिया में जुट गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़क चौड़ी होने से वाहन चालकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और व्यस्त मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

23.97 करोड़ से चौड़ा होगा औरंगाबाद-अनामिका शुगर मिल मार्ग

औरंगाबाद से अनामिका शुगर मिल तक करीब 12.5 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भी शासन ने 23.97 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से गन्ना किसानों को राहत मिलेगी। किसानों को गन्ने की उपज लेकर मिल तक पहुंचने में होने वाली परेशानियों से निजात मिलने की उम्मीद है।
विधायक प्रदीप चौधरी के प्रस्ताव पर शासन की ओर से इस सड़क के चौड़ीकरण को मंजूरी दी गई है। परियोजना के लिए पहली किश्त के तौर पर 11.98 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इससे निर्माण कार्य की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।

किसानों और वाहन चालकों को मिलेगी राहत

दोनों मार्गों के चौड़ीकरण से जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। बुलंदशहर-स्याना-गढ़ मार्ग पर 2.5 लाख से अधिक वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। सड़कें चौड़ी होने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ ही स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। अब दोनों परियोजनाओं के निर्माण की प्रक्रिया पूरी होने और काम शुरू होने का इंतजार है।


कोट --

शासन ने दो सड़कों के चौड़ीकरण की मंजूरी दी है। शासन के निर्देशानुसार अब सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- राहुल शर्मा, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed