{"_id":"6ab55e82327c6e166100cc46","slug":"instructions-to-identify-and-remove-asha-workers-who-show-no-interest-in-the-work-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-166382-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कार्य में रुचि न लेने वाली आशा को चिह्नित कर हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कार्य में रुचि न लेने वाली आशा को चिह्नित कर हटाने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सीएमओ सभागार में बृहस्पतिवार शाम एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा कर उन्हें बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्य में रुचि न लेने वाली आशा कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर हटाने के निर्देश दिए गए। ताकि नए कार्यकर्ताओं को भर्ती कर शत-प्रतिशत सुविधा का लाभ जनता दिलाया जा सके।
सीएमओ सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक से पूर्व एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसमें जिलेभर के सभी सरकारी चिकित्सालयों के प्रभारी मौजूद रहे। सभी चिकित्सालयों में राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही मातृत्व एवं शिशु सुरक्षा को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में अलग-अलग क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं के कार्य में रुचि न लेने की शिकायत पर सीएमओ ने उन्हें हटाकर नए कार्यकर्ता को तैनाती देने को निर्देश दिए।
इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान समय से करने और प्रोत्साहन राशि को बढ़ाने के लिए लक्ष्य देने के प्रति निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रही योजनाओं जैसे जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत, और मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट चेक की। जिले में नियमित टीकाकरण और बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों की ब्लॉकवार समीक्षा की गई।
विज्ञापन
संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों और फॉगिंग व लार्वा-रोधी दवाओं के छिड़काव की स्थिति जानी। बैठक में डीपीएम हरि प्रसाद, प्रभारी चिकित्साधिकारियों में डॉ. विकास राय, डॉ. मनोज चौधरी, डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. सचिन भाटी समेत अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
--
कोट
जिले में कुछ आशा कार्यकर्ताओं के कार्य में रुचि न लेने की शिकायत पर उन्हें चिह्नित कर हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जो आशा कार्यकर्ता अच्छा कार्य कर रही हैं उन सभी को समय-समय पर सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ