{"_id":"6ab55e60266eb9642c0ad169","slug":"brick-kiln-owner-dies-after-collision-with-tractor-trolley-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-166439-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भट्ठा संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भट्ठा संचालक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा के पास बुधवार को सड़क हादसे में कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 27 वर्षीय भट्ठा संचालक छतेंद्र उर्फ बंटी की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। महज आठ माह पहले ही बंटी का विवाह हुआ था और उनकी पत्नी साढ़े तीन माह की गर्भवती हैं।
गांव नवादा निवासी छतेंद्र उर्फ बंटी अपने भाइयों ओमेश और सूरजभान के साथ ईंट-भट्ठे का संचालन करते थे। बुधवार को वह कार से भट्ठे से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बंटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन घायल बंटी को चिट्ठा स्थित जेपी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बड़े भाई ओमेश ने बताया कि बंटी की शादी करीब आठ माह पूर्व चंद्रप्रभा से हुई थी। चंद्रप्रभा वर्तमान में साढ़े तीन माह की गर्भवती हैं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।