फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   third consecutive year topped daughters

तीसरे साल लगातार बेटियां अव्वल

Sat, 28 May 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 28 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
 third consecutive year topped daughters
education - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) 10वीं के नतीजों में दून रीजन में लगातार तीसरे साल बेटियों ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। इस साल भी परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है।

विज्ञापन


दून रीजन में कुल 97.35 प्रतिशत छात्राएं और 96.58 प्रतिशत छात्र इस साल परीक्षा में पास हुए हैं। ओवरऑल देखें तो गत वर्ष के मुकाबले इस साल रिजल्ट में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सीबीएसई के डिप्टी सेक्रेटरी रणबीर सिंह ने प्रेस वार्ता में दून रीजन का रिजल्ट जारी किया। उन्होंने बताया किइस साल रीजन में कुल 1,53,768 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जिनमें से 1,48,497 छात्रों ने परीक्षा पास की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून रीजन का कुल पास प्रतिशत इस साल 96.21 प्रतिशत रहा जबकि गत वर्ष पास प्रतिशत 97.32 प्रतिशत था। पूरे रीजन में इस साल 15316 छात्रों ने 10 कम्यूलेटिव ग्रेड प्वाइंट ऐवरेज(सीजीपीए) हासिल किया है।

9 से 10 सीजीपीए के बीच 18899 छात्र, 8 से 9 सीजीपीए के बीच 31437 छात्र, 7 से 8 सीजीपीए के बीच 35879 और 7 सीजीपीए से नीचे कुल 46966 छात्र रहे। रीजन में 5269 की कंपार्टमेंट आई है।

बुलंदशहर में  नौ केंद्रों पर 70 स्कूलों के 7242 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 2936 में से 55 प्रतिशत से अधिक छात्राओं ने 10 और 9 सीजेपीए प्राप्त किए। बाकी लड़कियों ने भी अच्छे अंक अर्जित कर परिजनों का नाम रोशन किया।


वहीं, 70 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने आठ सीजेपीए प्राप्त किए हैं। वहीं 10 सीजीपीए में भी बाजी मारने वाली बेटियां ही हैं। स्कूल संचालकों वासिक आजाद, शाह फैसल, अभिराग शर्मा आदि  ने बताया कि सीबीएसई 12वीं के एग्जाम में भी बेटियां अव्वल थी। अब उन्होंने फिर साबित किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed