फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   theft

सोता रहा परिवार, लाखों के जेवर-नगदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
theft
सलेमपुर के गांव धतूरी में चोरी के बाद खाली पड़ा लॉकर। - फोटो : BULANDSHAHR
सोता रहा परिवार, लाखों के जेवर-नगदी चोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी में मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरों के ताले तोड़कर चोर 2.97 लाख रुपये की नकदी समेत लाखों के जेवर ले गए। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

सुमित कुमार ने बृहस्पतिवार को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर ही मौजूद था। रात में खाना खाकर सभी सदस्यों के साथ मकान के निचले हिस्से में ही सो गया था। जबकि, मकान के ऊपरी हिस्से का ताला लगा हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे उउनकी मां उठी और घर की ऊपरी मंजिल पर गईं तो उनकी चीख निकल गई। ऊपर के कमरों पर लटके ताले टूटे हुए थे। उनकी चीखने की आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य जाग गए। आलमारी और बक्सों का सामान तितर बितर पड़ा हुआ था।आलमारी में रखी 2.97 लाख रुपये की नकदी और पांच किलोग्राम चांदी के आभूषण, करीब 25 तोले सोने के आभूषण चोरी थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने सोने की एक कंडी, कॉलर, सोने का कड़ा, सोने की आठ चूड़ी, सात सोने की अंगूठी, तीन सोने की गले की चेन, दो जोड़े झुमके, चांदी का प्रेस और एक घड़ी चोरी हुई है।
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम ने की जांच
सूचना पर डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दो टीमों ने घर के चप्पे-चप्पे को जांचा। बताया गया है कि टीम के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं।
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - हरेंद्र कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed