फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The Women's Basketball League begins today.

Bulandshahar News: आज से शुरू होगा महिला बास्केटबाल लीग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर। परदादा परदादी इंटर कॉलेज में बुधवार से महिला बास्केटबाल का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान और जिला बास्केटबाल एसोसिएशन बुलंदशहर के संयोजन में उत्तर प्रदेश महिला बास्केटबाल लीग का शुभारंभ होगा। इसमें प्रदेश की पांच टीमें दमखम दिखाएंगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिराग शर्मा और मानद सचिव डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि लीग के सभी मुकाबले परदादा परदादी इंटर कॉलेज में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ दोपहर बाद तीन बजे किया जाएगा। लीग में प्रदेशभर से पांच टीमें और 60 महिला खिलाड़ी शिरकत कर रही हैं।
विज्ञापन

इनमें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी शामिल हैं। लीग के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद की मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परदादा परदादी एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष लोकेंदर ने कहा कि यूपी बास्केटबाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का हमारी संस्था में होना हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य का विषय है। इससे अनूपशहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को एक बड़ा मंच मिलेगा, जिससे वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने सपनों को उड़ान दे सकेंगी।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवा खिलाड़ियों को न सिर्फ अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देते हैं, बल्कि उन्हें अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल का अनुभव लेने का भी सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed