फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The team of Pardada-Pardadi Inter College came first in the Kho-Kho competition.

Bulandshahar News: खो-खो प्रतियोगिता में परदादा–परदादी इंटर कॉलेज की टीम रही अव्वल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
The team of Pardada-Pardadi Inter College came first in the Kho-Kho competition.
यमुनापुरम स्टेडियम में हुई खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते अति​थि व आयोजक। स्रो
बुलंदशहर। यमुनापुरम स्टेडियम में माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में माय भारत बुलंदशहर द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। खो-खो प्रतियोगिता में परदादा–परदादी इंटर कॉलेज अनूपशहर की टीम अव्वल रही। जबकि चेतराम इंटर कॉलेज डिबाई की टीम का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।
विज्ञापन

400 मीटर पुरुष दौड़ में अनूपशहर ब्लॉक के मोहित कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की शुरूआत नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने की। वहीं, प्रतियोगिता के समापन पर सिकंदराबाद से विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर, उपनिदेशक माय भारत आकर्ष दीक्षित, जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंकित भाटी, दीपक कुमार, कपिल कुमार, तेजस्वी तथा सोनू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed