फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The road from Ahar to Amroha is closed

Bulandshahar News: अहार से अमरोहा जाने वाला मार्ग बंद, गंगा से हटाया पैंटून पुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
The road from Ahar to Amroha is closed
अहार में गंगा नदी से हटाया गया पैंटून पुल। संवाद
अहार। बुलंदशहर, जहांगीराबाद, ऊंचागांव से अहार होते हुए अमरोहा जाने वाले लोगों को अब परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग ने अहार में गंगा नदी पर बने पैंटून पुल को बंद कर दिया है। पुल बंद होने से अब लोगों को करीब 30 किलोमीटर अधिक सफर करना पड़ेगा। मानसून नजदीक आने के कारण पैंटून पुल को हटाया गया है।
विज्ञापन


अहार क्षेत्र में स्थित मां अवंतिका देवी मंदिर के सामने गंगा नदी पर पैंटून पुल बना हुआ है। इसके माध्यम से अमरोहा जाने के लिए लोग पैदल, साइकिल, बाइक, कार और ट्रैक्टर समेत अन्य हल्के वाहनों से आवागमन करते हैं। इस क्षेत्र में पक्का पुल न होने के कारण लोग इसी का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

रोजाना अहार से अमरोहा और अमरोहा से अहार की ओर चार से पांच हजार से अधिक लोगों का आवागमन रहता है। पैंटून पुल लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाया जाता है, ताकि लोगों को अमरोहा जाने के लिए परेशानी न हो। मानसून से पहले इस पुल को हटा दिया जाता है। यह इसलिए भी जरूरी है कि गंगा में जलस्तर बढ़ने से पुल के बहने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बंद होने से अब यहां से गुजरने वाले लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। पैंटून पुल प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि पैंटून पुल गंगा में ज्यादा पानी होने पर बह सकता है। यदि ऐसा होता है तो कोई हादसा भी हो सकता है। इसलिए इसे अब बंद कर दिया गया है। साथ ही पुल का सामान मजदूरों से खुलवा कर गंगा घाट पर कैंप में सुरक्षित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब इस पैंटून पुल का संचालन मानसून की विदाई के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed