फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The progeny remains were found in the house.

घर में मिले गोवंश के अवशेष, हड़कंप

Fri, 05 Feb 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
अमर उजाला, खुर्जा Updated Fri, 05 Feb 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
The progeny remains were found in the house.
अरनिया क्षेत्र के गांव नारायणपुर नगलिया स्थित एक घर में शुक्रवार को गोवंश के अवशेष मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा-कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष नहर की पटरी के पास दफनवा दिए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आरोपी परिवार के खिलाफ रोष है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीओ आरएल निंरजन ने बताया कि अरनिया क्षेत्र के गांव नारायणपुर नगलिया स्थित शफी खां के घर में शुक्रवार को गोवंश के अवशेष मिले। सूचना पर एसपी देहात पंकज पांडेय और सीओ आरएल निंरजन थाना पुलिस के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के आने से पहले सभी आरोपी घर से फरार हो गए। पुलिस ने गोवंश के अवशेष को कब्जे में लेकर नहर के समीप दफनवा दिए है।

गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर गांव पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया।

सीओ ने बताया कि पुलिस ने गांव निवासी शफी, पहासू निवासी असलम और गांव निवासी बहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही गांव से फरार हो गए है।

अरनिया क्षेत्र के नारायणपुर नगलिया गांव के एक घर में गोवंश के अवशेष मिले हैं। पुलिस मौके का मुआयना कर जांच कर रही है।
-आरएल निंरजन, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed