{"_id":"686ec6d5a8d0a54e5609e3e0","slug":"the-mourners-mourned-in-memory-of-the-martyrdom-of-imam-hussain-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-136905-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: इमाम हुसैन की शहादत की याद में अजादारों ने किया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: इमाम हुसैन की शहादत की याद में अजादारों ने किया मातम
विज्ञापन
जहांगीराबाद। क्षेत्र के गांव जलीलपुर में मोहर्रम की 12 तारीख को अजादारों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में गमगीन माहौल के बीच दुलदुल घोड़ व मातमी जुलूस निकाला। अंजुमन दस्ता-ए-अब्बासिया के तत्वावधान में निकले इस जुलूस में अजादारों ने जंजीर, ब्लेड व हाथों से मातम किया।
जुलूस गांव के मुख्य बाजार चौक से प्रारंभ होकर कब्रिस्तान स्थित कर्बला पहुंचा, जहां फातेहा पढ़कर उसे समाप्त किया गया। इस दौरान ताज़िया, अलम और प्रतीकात्मक दुलदुल घोड़े के साथ नोहे खानी करते हुए श्रद्धालु चल रहे थे। जुलूस में शामिल अजादारों ने पैग़ाम दिया कि इमाम हुसैन की कुर्बानी इंसानियत और सच्चाई के लिए थी। जुलूस मार्ग पर शरबत और पानी के प्याऊ भी लगाए गए थे।
इस मौके पर उस्मान प्रधान, ताहिर अंसारी, आसिफ अंसारी, साबिर अली, सूफी शमशाद, जमील, फिरोज, राशिद, फईम अंसारी, सर्वर अली, सुलेमान, अकरम, काबुल, शफीक, बिलाल, नदीम, बाबू खां, अहद्दीन खां, कलुआ खां, अय्यूब प्रधान, हाजी मज्जू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।