फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The government took out funeral

सरकार की शवयात्रा निकाली

Fri, 23 Sep 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 23 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
The government took out funeral
पहासू में में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से पुतला छीनती पुलिस। - फोटो : ब्यूरो

राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, मानदेय के स्थान पर वेतन दिए जाने समेत अन्य मांगे पूरी न होने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार की शव यात्रा निकाली। खबर लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकत्रियों से पुतला छीन लिया।

विज्ञापन


कार्यकत्रियों ने फायर स्टेशन कार्यालय के पास दूसरा पुतला बनाकर फूंका और जमकर हंगामा किया। इसके बाद सभी कार्यकत्री तहसील पहुंचकर धरने पर बैठ गईं। अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री शुक्रवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास एकत्रित हुईं।
विज्ञापन


इसके बाद नारेबाजी करते हुए कार्यकत्रियों ने एक पुतला बनाकर प्रदेश सरकार की शव यात्रा निकाली। सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने कार्यकत्रियों से पुतला छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर गुस्साई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पुलिस के जाने के बाद फायर स्टेशन के पास दूसरा पुतला बनाकर फूंका। इसके बाद कार्यकत्री तहसील पहुंचीं और धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में  संगीता, विनीता मौजूद रहीं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed