{"_id":"68349cb34180e042fc00b772","slug":"the-body-of-a-youth-who-drowned-in-valipura-canal-was-found-after-four-hours-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-134590-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चार घंटे बाद मिला वलीपुरा नहर में डूबे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चार घंटे बाद मिला वलीपुरा नहर में डूबे युवक का शव
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह नहाने के दौरान वलीपुरा गंगनहर में युवक आजम डूब गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
सोमवार दोपहर को ऊपरकोट क्षेत्र के मोहल्ला टंटान निवासी आजम (27) अपने भाइयों और अन्य साथियों के साथ वलीपुरा नहर पर नहाने गया था। बताया गया कि नहर के बीच में नहाने के दौरान आजम डूबने लगा, जिस पर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। जब तक युवकों ने नहर में कूदकर उसे बचाने का प्रयास किया, तब तक आजम पानी में डूबकर नजरों से ओझल हो गया था। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद बेहोशी की हालत में युवक बरामद कर लिया गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि युवक दिल्ली में रहकर काम करता था और दो दिन पहले ही अपने घर आया था। हादसे का पता चलने के बाद से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि वलीपुरा नहर में एक युवक की डूबने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कुछ देर बाद युवक नहर से बरामद हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।