फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The body of a villager was found in the canal of Khurja

Bulandshahar News: पहासू निवासी ग्रामीण का शव खुर्जा के रजवाहे में मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। पंचवटी रजवाहे में बृहस्पतिवार सुबह पहासू के बनैल गांव निवासी जोगिंद्र का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार शराब के नशे में रजवाहे में गिरने से ग्रामीण की मौत हुई है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजपाल तोमर ने बताया कि सूचना मिली कि पंचवटी रजवाहे में एक अज्ञात शव पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसमें शव की शिनाख्त पहासू के बनैल गांव निवासी 40 वर्षीय जोगिंद्र उर्फ बोना के रूप में हुई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी। परिजनों से पुलिस ने जानकारी ली। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह के अनुसार प्राथमिक जांच में जोगिंद्र कुछ दिनों से शराब पी रहा था। ऐसे में शराब के नशे में रजवाहे में गिरने से मौत का अनुमान लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed