फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The authority sealed the building of VIIT College

Bulandshahar News: प्राधिकरण ने वीआईआईटी कॉलेज का भवन किया सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
The authority sealed the building of VIIT College
वीवीआईटी कॉलेज, जिसे प्रा​धिकरण ने किया है सील।
बुलंदशहर। खुर्जा रोड स्थित संचालित वीआईआईटी कॉलेज पर बृहस्पतिवार को प्राधिकरण ने सील लगाने की कार्रवाई की। कॉलेज संचालक ने 24 साल पूर्व निर्माण कराया था। प्राधिकरण ने अवैध निर्माण कराने पर नोटिस का जवाब न देने पर 15 दिन पूर्व सीलिंग का आदेश जारी किया था। इसके बाद प्राधिकरण ने कॉलेज में अस्पताल भवन को छोड़कर अन्य पर सील लगा दी है।
विज्ञापन

सुनेहरा गांव में खुर्जा रोड पर वीआईआईटी कॉलेज का 1999 से पूर्व निर्माण हुआ। कॉलेज का निर्माण होने पर संचालक ने प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया। ऐसे में प्राधिकरण ने निर्माण को अवैध घोषित कर नोटिस भेजा। लेकिन कॉलेज संचालक की ओर से कोई मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया। मानचित्र प्रस्तुत न किए जाने पर प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को कॉलेज में हुए अवैध निर्माण पर सील लगाने की कार्रवाई की। सीलिंग की कार्रवाई में पुलिसबल, जिला प्रशासन एवं प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


50 से अधिक भेजे जा चुके नोटिस
प्राधिकरण अफसरों के अनुसार कॉलेज संचालक को 1999 से लगातार नोटिस भेजे गए। अब तक करीब 50 से अधिक नोटिस भेजे जा चुके है। लेकिन एक भी बार नए निर्माण को छोड़कर पूर्व निर्माण का शमन मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया। पांच जून को प्राधिकरण ने भवन स्वामी को अंतिम नोटिस जारी किया गया। अंतिम नोटिस का जवाब न देने पर सीलिंग करने की चेतावनी दी गई। जवाब न मिलने पर भवन पर सील लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में मरीज भर्ती होने पर दिया समय
वीआईआईटी कॉलेज में स्कूल के साथ अस्पताल का भी संचालन हो रहा है। प्राधिकरण की कार्रवाई के समय अस्पताल में कुछ मरीज भर्ती मिले, जिन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने का समय दिया गया है। ऐसे में प्राधिकरण ने अस्पताल पर सीलिंग की कार्रवाई नहीं की।


खुर्जा रोड पर वीआईआईटी कॉलेज अवैध रूप से बना होने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है। भवन स्वामी को 15 दिन पूर्व अंतिम नोटिस जारी किया गया। अस्पताल परिसर में मरीज होने पर कुछ समय दे दिया गया है। इसके बाद संबंधित पर भी सील लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष कुमार, सक्षम अधिकारी एवं मुख्य, लेखाधिकारी प्राधिकरण

हमारी तरफ से सभी प्रक्रिया की जा चुकी है। डीएम और सीएमओ के आदेश पर हॉस्पिटल का जिला पंचायत में नक्शा भेजा जा चुका है।
- डॉ. विजय कौशिक, स्कूल संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed