फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The 2027 election is an election to transform the state's future: Sanjeev Arya

2027 का चुनाव प्रदेश के भविष्य बदलने का चुनाव : संजीव आर्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
The 2027 election is an election to transform the state's future: Sanjeev Arya
बैठक को संबोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य। स्रोतः स्वयं
बुलंदशहर। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। रविवार को उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त सहप्रभारी व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य बुलंदशहर पहुंचे। जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में संजीव आर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के भविष्य को बदलने का चुनाव है।
विज्ञापन

उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक व नगर अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति का फीडबैक लिया। कार्यकर्ताओं से उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और मतदाता सूची से लेकर जनसमस्याओं तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। किसान फसल की उचित कीमत, युवा रोजगार और आम परिवार महंगाई से राहत की मांग कर रहा है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने की। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, राकेश भाटी, सुभाष शर्मा, नरेंद्र चौधरी, साजिद गाजी, अर्चना पंडा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed