{"_id":"56eae8fa4f1c1ba7258b4602","slug":"thdc-officials-sought-the-list-of-the-unemployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएचडीसी के अफसरों ने मांगी बेरोजगारों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएचडीसी के अफसरों ने मांगी बेरोजगारों की सूची
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
किसानों के बेटों को रोजगार की जगी उम्मीद
- फोटो : अमर उजाला
अरनिया क्षेत्र में बन रहे टिहरी हाइड्रो डेवलेपमेंट कारपोरेशन (टीएचडीसी) के अंतर्गत अधिकारियों ने ऊंचागांव में बैठक कर शिक्षित बेरोजगारों की सूची मांगी है। इन युवकों को प्रशिक्षित करने के बाद प्लांट में विभिन्न पदों पर तैनाती दी जाएगी। बैठक में ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेट दिया गया है।
विज्ञापन
अरनिया ब्लॉक क्षेत्र में मंजूरी के बाद 1201 एकड़ की भूमि पर 1320 मेगावाट की क्षमता का विद्युत प्लांट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस प्लांट के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि के एवज में मुआवजा और किसान के परिवार के एक सदस्य को रोजगार अदि की शर्तें तय की गई थी।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर ऊंचागांव में टीएचडीसी के अधिकारी आरके मीणा और राजेश्वर गिरि ने ग्रामीणों को बुलाकर बैठक ली। बैठक में गांव के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रधान से सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
अफसरों के मुताबिक सूची के आधार पर युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार प्रशिक्षण देकर प्लांट में विभिन्न पदों पर तैनाती की जाएगी। वहीं बैठक में ग्रामीणों ने मुआवजे का मुद्दा उठाया। ग्रामीण नरेंद्र कुमार, सुरेश सिंह, जगदीश सिंह आदि ने कहा कि अभी तक सिर्फ एक दो किसानों को ही उनकी जमीन का मुआवजा मिल पाया है। अधिकांश किसान इससे वंचित है।