{"_id":"69fcf2930863c97917014476","slug":"tenant-alleges-vandalism-of-shop-and-throwing-out-of-belongings-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-153928-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: किरायेदार ने दुकान में तोड़फोड़ करने, सामान बाहर फेंकने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: किरायेदार ने दुकान में तोड़फोड़ करने, सामान बाहर फेंकने का लगाया आरोप
विज्ञापन
चोला। बुजर्ग दुकानदार ने दुकान मालिक पर दुकान में तोड़फोड़ करने, सामान को बाहर फेंकने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने विरोध में दुकान के बाहर दो घंटे धरना भी दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चोला थाने क्षेत्र के गांव कौंदू निवासी रतन पाल सिंह (68) ने बताया कि वह बालाजी मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान चलाते हैं। दुकान किराये पर ले रखी है। बताया कि पेशगी के रूप में उन्होंने दुकान स्वामी को दो लाख रुपये दिए थे। हर महीने किराया भी समय पर जमा कर रहे हैं।
आरोप है कि बुधवार की रात करीब आठ बजे दुकान मालिक आठ अज्ञात लोगों के साथ दुकान पर पहुंचे और दुकान में तोड़फोड़ करते हुए उनका सामान बाहर फेंक दिया। उनके प्रार्थना करने के बाद भी उनका दुकान मालिक और उनके अज्ञात साथियों का दिल नहीं पसीजा। विरोध में पीड़ित दुकान के बाहर ही करीब दो घंटे तक धरने पर बैठे रहे। घटना को लेकर वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हलांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।