फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ten wards were not granted for development work

दस वार्डों के लिए मंजूर नहीं हुए विकास कार्य

Sun, 24 Apr 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 24 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
ten wards were not granted for development work
बैठक - फोटो : अमर उजाला

 राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों ने चेयरमैन पर विकास कार्य अलाट न किए जाने पर आरोपों की बौछार कर दी। सदन में एक महिला सदस्य ने तो यहां तक कह डाला कि वह महिला है, कहीं इसलिए तो उनके वार्ड में कार्य नहीं अलॉट किए गए।

विज्ञापन


यदि ऐसा है तो महिला सदस्यों को कमजोर न समझा जाए। बोर्ड बैठक के नाम पर हुई बैठक में न कार्य योजना पेश की गई और न ही प्रस्तावों को ही हरी झंडी मिली। चेयरमैन हरेंद्र यादव ने यह कहकर सभी को दिलासा गया कि 27 मार्च की बैठक में सभी प्रस्ताव पास करा दिए गए थे।
विज्ञापन


रविवार सुबह 10:45 बजे जिला पंचायत सभागार में बैठक शुरू हुई। सदन में जिला पंचायत बोर्ड सदस्यों के साथ अफसर, सांसद और विधायक प्रतिनिधि मौजूद रहे।  विधायक दिलनवाज खां के प्रतिनिधि योगेंद्र कुमार ने गांव गिरौरा में विकास कार्य नहीं कराने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर दो की सदस्य सुनीता ने कहा कि जो टेंडर जारी किए गए है उनमें से एक भी कार्य वार्ड नंबर दो में नहीं दिया। भेदभाव पूर्ण रवैए से लग रहा है कि चेयरमैन महिला शक्ति को कमजोर मान रहे हैं। उनको हर वार्ड में समान रूप से काम देने चाहिए थे। वार्ड-10 और वार्ड 48 में भी कोई काम नहीं जारी किया गया है।

इस पर भी सदस्यों ने आपत्ति दर्ज कराई। वार्ड चार और पांच में भी काम नहीं मिलने से खफा सदस्यों ने आपत्ति दर्ज कराई। सिंचाई विभाग की नहरों में टाइल्स तक पानी नहीं पहुंचने का मामला भी उठा।


महिला सदस्य मंजू ने गांवों मे कीटनाशकों का छिड़काव नहीं होने की शिकायत की। सदस्य कल्याण सिंह ने कहा कि घुसराना पुल के निर्माण की मांग उठाई। एक्सइएन सिंचाई विभाग राकेश कुमार यादव ने सदस्यों को समस्या का समाधान कराने के लिए आश्वस्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed