फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   tempreture increased

तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, बढ़े डायरिया-बुखार के मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
tempreture increased
तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, बढ़े डायरिया-बुखार के मरीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। भीषण गर्मी और उमस की वजह से जिले में डायरिया और वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। बीते दो दिन से पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर है और आर्र्दता 47 फीसदी है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 756 मरीज पहुंचे। डायरिया के 12 मरीजों को गंभीर होने की वजह से भर्ती करना पड़ा। सीएचसी और पीएचसी पर भी मरीजों की लंबी कतार रही।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी घट जाती है। ऐसे में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ जाते हैं। बच्चों को सबसे ज्यादा डायरिया प्रभावित कर रहा है। बृहस्पतिवार को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 756 मरीज जिला अस्पताल में जांच और परामर्श लेने पहुंचे। इनमें अधिकांश बुखार, डायरिया, खांसी-जुकाम और एलर्जी से ग्रस्त थे।
विज्ञापन

बरतें सावधानियां :
- ऐसे में सूती वस्त्र ही पहनें। सिर पर कपड़ा ढंककर निकलें।
- पौष्टिक आहार लें, इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- थोड़े-थोड़े अंतराल पर पानी पीते रहें।
- अत्यधिक ठंडे पदार्थों का सेवन करने से बचें।
- सिर दर्द या बुखार हो तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।
- सुबह की नियमित सैर के साथ योगा भी जरूरी है।
- सफाई रखें, बच्चों को खट्टी और ज्यादा ठंडी चीजें न खिलाएं।
- बासी खाने का सेवन न करें।
सतर्क रहें
बृहस्पतिवार को 756 ने ओपीडी में और करीब 12 मरीज इमरजेंसी में भर्ती किए गए। खानपान और सफाई पर विशेष ध्यान दें। खूब पानी पीयें। वायरल बुखार के मामले सबसे अधिक बढ़ रहे हैं। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

गरम हवाओं ने बढ़ाई मुश्किल
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 31 डिग्री रहा। सुबह सूरज निकलते ही गर्मी पसीना छुड़ाने लगी। पूरे दिन लोगाें को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही।आर्र्दता 47 फीसदी दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल का कहना है कि तीन और चार जुलाई से आंधी और बारिश की संभावना बन रही हे।
दोपहर 12 से 2 के बीच पड़ी अधिक गर्मी
समय तापमान
सुबह छह बजे 41 डिग्री सेल्सियस
सुबह दस बजे 40 डिग्री सेल्सियस
दोपहर 12 बजे 43 डिग्री सेल्सियस
दोपहर 02 बजे 43 डिग्री सेल्सियस
दोपहर बाद 04 बजे 41 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed