फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   tempreture 44 degree

44 डिग्री रहा पारा, अभी नहीं मिलेगी राहत

Sat, 14 May 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Sat, 14 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
tempreture 44 degree
धूप - फोटो : अमर उजाला

सूरज के तेवरों से लग रहा है कि लोगा को अभी गर्मी से निजात मिलने वाली नहीं है। शनिवार को झुलसाने वाली गर्मी पड़ी, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से आमजन परेशान रहे। फिलहाल इससे निजात मिलने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को सुबह से ही लोग उमस और तपिश से बेजार रहे। दिन के समय वही लोग घरों से बाहर निकले, जिन्हें जरूरी काम था। मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेक राज ने बताया कि रविवार को भी अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


बाजार में ग्राहक और सड़क पर घटे वाहन
चिलचिलाती गर्मी का असर बाजार और सड़कों पर भी देखने को मिला। सुबह 11 बजे से ही बाजारों में ग्राहक और सड़कों पर वाहन घट गए। दोपहर 12 बजे के आसपास हर समय वाहनों से गुलजार रहने वाला भूड़ रोड, डीएम रोड, अंसारी रोड, अनूपशहर रोड और डीएवी तिराहे सहित अन्य मार्गों पर वाहन और आमजन की संख्या नाममात्र ही दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में लगी मरीजों की लाइन
बुलंदशहर। बढ़ती गर्मी से हीट-स्ट्रोक ने अपने पैर जमा लिए हैं। मुहांसे, सनबर्न, उल्टी, दस्त, सिर दर्द, दौरे पड़ने के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की लाइन लगी है। पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। साथ ही डॉक्टर उन्हें बचाव के तरीके बता रहे हैं। तेज धूप में बाहर कम निकलने और सिर और मुंह ढंकने की सलाह दे रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed